Rajya Sabha Election: सपा विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, अखिलेश यादव बोले- उनमें सरकार के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत नहीं

By अंकित सिंह | Feb 27, 2024

उत्तर प्रदेश में 10 राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे मतदान के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्य सचेतक मनोज पांडे ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मनोज पांडे रायबरेली जिले के ऊंचाहार से विधायक हैं और उन्होंने कहा है कि वह भाजपा को वोट देंगे। यह घटनाक्रम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए एक झटका है। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया और मुख्य सचेतक कार्यालय के बाहर से उनकी नेमप्लेट हटा दी गयी। इसके अलावा सपा के कई विधायकों ने क्रॉस वोटिंग भी की है। इससे राज्यसभा चुनाव में सपा के लिए मुश्किले पैदा करने वाली है। 

इसे भी पढ़ें: UP Police Constable Exam Paper Leak मामले में CM Yogi का बड़ा एक्शन, परीक्षा रद्द, पेपर लीक करने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई

समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक पद से मनोज कुमार पांडे के इस्तीफे पर पार्टी नेता जाहिद बेग ने कहा कि हो सकता है कि उसके पास समय न हो. किसी पद से इस्तीफा देना और बीजेपी से पैसा लेना दो अलग-अलग बातें हैं। वह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। अगर वह बीजेपी से पैसे भी लेंगे तो भी उनके पक्ष में वोट नहीं देंगे। यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मनोज पांडे हमेशा से सनातन धर्म के समर्थक रहे हैं। इसी को लेकर वह हमेशा बयान देते रहे हैं। वह चाहते थे कि सभी लोग अयोध्या जाकर दर्शन करें। यही वजह है कि वह पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा दिखा रहे हैं और ऐसा फैसला ले रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Satya Niketan हादसे के बाद MCD को बगल वाली जर्जर इमारत गिराने का आदेश

CWG Bronze विजेता Jhandu Kumar का लक्ष्य, Asian Para Games में Gold मेडल जीतना!

Jan Gan Man: SC/ST Act सुरक्षा का कानून है या दुरुपयोग का हथियार? Swatantra Bhardwaj Case से उठे बड़े सवाल

Satya Niketan PG हादसे पर AAP का बड़ा आरोप: BJP नेता हैं PG माफिया के असली मालिक