राजस्थान में भाजपा का और हरियाणा में कांग्रेस का बिगड़ा खेल, जानें महाराष्ट्र-कर्नाटक का क्या रहा हाल

By अनुराग गुप्ता | Jun 11, 2022

राज्यसभा चुनाव में 4 राज्यों की 16 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हुए और नतीजे भी सामने आ गए। सबसे ज्यादा राजस्थान और हरियाणा के नतीजे चौंकाने वाले रहे। हालांकि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तो शुरू से ही तीनों सीटें जीतने का दावा कर रहे थे और हुआ भी कुछ ऐसा ही लेकिन हरियाणा में कांग्रेस का खेल बिगड़ गया और अजय माकन के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। 

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: शिवसेना को तगड़ा झटका, भाजपा ने छह में से तीन सीटें जीतीं 

अजय माकन ने अब तक तकरीबन हर एक चुनाव गंवाया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव, विधानसभा उपचुनाव, लोकसभा चुनाव, राज्यसभा चुनाव सभी में हार का सामना किया है। अजय माकन को निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा ने राज्यसभा चुनाव में पटकनी दे दी। जबकि कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की जीत के लिए रिजॉर्ट पॉलिटिक्स का सहारा लिया था और इसकी कमान पूर्व मुख्यमंत्री और धाकड़ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सौंपी थी।

राजस्थान में कांग्रेस की बाड़ेबंदी सफल रही। अगर कांग्रेस के तीसरे उम्मीदवार प्रमोद तिवारी को एक वोट भी कम मिलता तो भाजपा की जीत पक्की थी। लेकिन अशोक गहलोत की रणनीति के सामने एक बार फिर से भाजपाई ध्वस्त हो गए। निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा अपने पक्ष में महज 30 वोट ही हासिल कर पाए और चुनाव हार गए। राजस्थान से राज्यसभा पहुंचने वालों में मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी और घनश्याम तिवाड़ी हैं। जबकि हरियाणा में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला और अजम माकन चुनाव हार गए। भाजपा के कृष्ण लाल पंवार और निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा ने जीत दर्ज की।

कैसे हैं महाराष्ट्र और कर्नाटक के नतीजे ?

कर्नाटक में 4 सीटों के लिए चुनाव हुए। ऐसे में भाजपा का 2 सीटों पर जीतना तय माना जा रहा था लेकिन भाजपा ने ऐसे समीकरण साधे की भाजपा को 2 नहीं बल्कि 3 सीटों पर जीत मिली और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 2 उम्मीदवारों को और जेडीएस ने एक उम्मीदवार को मैदान में उतारा था। ऐसे में निर्मला सीतारमण, लहर सिंह सिरोया और अभिनेता जग्गेश ने जीत दर्ज की। जबकि कांग्रेस के जयराम रमेश उच्च सदन पहुंचने में कामयाब हुए। 

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: हरियाणा में भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार की जीत, कांग्रेस के अजय माकन हारे 

कांग्रेस गठबंधन का बिगड़ा खेल

महाराष्ट्र में कांग्रेस गठबंधन का खेल बिगड़ गया है। दरअसल, महाविकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना के दूसरे उम्मीदवार की दाल नहीं गल पाई और संजय पवार भाजपा के धनंजय महाडिक से चुनाव हार गए। महाराष्ट्र से भाजपा के 3, शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस को एक-एक सदस्य राज्यसभा जाएंगे। आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने शिवसेना के एक वोट को रद्द कर दिया था। इसके अलावा नवाब मलिक और अनिल देशमुख को जेल में कैद हैं। ऐसे में उन्हें वोट करने के लिए जमानत नहीं मिल पाई थी। जिसकी वजह से भी कांग्रेस गठबंधन को महाराष्ट्र में नुकसान हुआ।

प्रमुख खबरें

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए