महाराष्ट्र में भाजपा के लिए राज्यसभा चुनाव में आसान थी जीत : देवेंद्र फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा की तीन सीटों पर जीत दर्ज करने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि यह एक ‘‘आसान जीत’’ थी। फडणवीस ने इस जीत का श्रेय पार्टी की बेहतरीन रणनीति और साझा प्रयासों को दिया। यहां विधान भवन में पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने शिवसेना नेता संजय राउत की चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा के धनंजय महादिक को उनसे ज्यादा वोट मिले हैं। राउत महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों में शामिल हैं। भाजपा ने महाराष्ट्र में राज्यसभा की छह सीटों पर हुए चुनाव के लिए तीन उम्मीदवार खड़े किए थे।

इसे भी पढ़ें: वित्त सचिव, गृह सचिव, CAG से अब अचार मेकर, देश के टॉप नौकरशाह का 'पिक्ली- टेस्ट ऑफ दादा' क्या चखा आपने?

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने हमारे बीमार विधायकों के रिश्तेदारों को भी सूचित कर दिया था कि उन्हें मतदान के लिए मुंबई नहीं आना चाहिए। लेकिन उन्होंने वोट डालने पर जोर दिया और एम्बुलेंस में आए।’’ उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में जीत के साथ ही भाजपा ने अपना विजय मार्च शुरू कर दिया है, जो अगले चुनावों तक चलता रहेगा। फडणवीस ने शिवसेना का नाम लिए बगैर आरोप लगाया, ‘‘ये नतीजे दिखाते हैं कि लोग राज्य में क्या चाहते थे, क्योंकि हमारी पीठ में छुरा घोंपकर 2019 में हमसे सत्ता छीन ली गई थी।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।