Rajya Sabha Elections: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, हरियाणा से किरण चौधरी को टिकट

By अंकित सिंह | Aug 20, 2024

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन मध्य प्रदेश से राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे। वहीं राजस्थान से सरदार रवनीत सिंह बिट्टू को उम्मीदवार बनाया गया है। रवनीत सिंह बिट्टू भी मोदी सरकार में मंत्री हैं। इसके अलावा हाल में ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली किरण चौधरी भी हरियाणा से राज्यसभा की उम्मीदवार होगी। राज्यसभा चुनाव 3 सितंबर को होने हैं। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा से किरण चौधरी ने दिया इस्तीफा, भाजपा से राज्यसभा चुनाव में उतारे जाने की संभावना

निर्वाचन आयोग ने कहा कि नौ राज्यों की 12 रिक्त राज्यसभा सीट के लिए तीन सितंबर को चुनाव होगा। केंद्रीय मंत्रियों-पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत मौजूदा सदस्यों के लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद राज्यसभा की दस सीट खाली हो गई थीं। तेलंगाना और ओडिशा में राज्यसभा की दो सीट के लिए उपचुनाव भी होगा। तेलंगाना में हाल में के. केशव राव ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था जबकि बीजू जनता दल (बीजद) की सांसद ममता मोहंता ने राज्यसभा सीट और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 

प्रमुख खबरें

विशाखापत्तनम में चंद्रबाबू नायडू का ऐतिहासिक कदम, 28,000 से अधिक परिवारों को सौंपा ₹9,000 करोड़ की जमीन का मालिकाना हक

Ballia Double Murder: पत्नी और दिव्यांग बेटी की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार

Ai+ Nova 2 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 7000mAh Battery और 48MP कैमरा से है लैस

DUSU VP Race में निर्दलीय का दबदबा: जानें ABVP और NSUI को भारी अंतर से हराने वाले Deepanshu Shokeen की कहानी