राकेश सिन्हा, सोनल मानसिंह, रघुनाथ महापात्रा, रामशकल राज्यसभा के लिए मनोनीत

By नीरज कुमार दुबे | Jul 14, 2018

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राज्यसभा में मनोनीत सांसदों की श्रेणी में चार लोगों के नामों को मंजूरी प्रदान कर दी। इन चार लोगों में संघ विचारक राकेश सिन्हा के अलावा नृत्यांगना सोनल मानसिंह और रामशकल तथा रघुनाथ महापात्रा का नाम मौजूद है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सचिन तेंदुलकर और रेखा सहित चार मनोनीत सांसदों का राज्यसभा से कार्यकाल खत्म हुआ था। राकेश सिन्हा संघ के विचारक हैं और मीडिया तथा सोशल मीडिया मंचों पर प्रखरता के साथ भाजपा और संघ का पक्ष रखने के लिए जाने जाते हैं।

सोनल मानसिंह मशहूर नृत्यांगना हैं और पद्म विभूषण, पद्म भूषण और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हैं जबकि रघुनाथ महापात्रा ओडिशा की जानीमानी हस्ती हैं। वह पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित हैं। महापात्रा जानेमाने मूर्तिकार हैं। रामशकल जानेमाने किसान नेता हैं।

 

प्रमुख खबरें

सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन

MI vs KKR मैच के बाद आलोचकों को मिचेल स्टार्क ने लिया आड़े हाथ, खराब इकोनॉमी रेट पर तोड़ी चुप्पी

इस देश में फिर जलेगी कुरान! इस्लामिक देशों में मच गया बवाल

मेरे लिए अमेठी और रायबरेली अलग-अलग नहीं : Rahul Gandhi