हिरासत में लिए गए राकेश टिकैत, बोले- सरकार के इशारे पर काम कर रही पुलिस, अंतिम सांस तक जारी रहेगा संघर्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2022

नयी दिल्ली। देश में बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लेने जा रहे किसान नेता राकेश टिकैत को रविवार को दिल्ली में प्रवेश की कोशिश करने पर गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के अहम चेहरे टिकैत को गाजीपुर बॉर्डर पर दोपहर के आसपास रोक लिया गया। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने कहा, ‘‘ उसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया और मधु विहार थाने ले जाया गया, जहां पुलिस ने उनसे लौट जाने का अनुरोध किया। ’’ 

दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने टिकैत को हिरासत में लिये जाने की निंदा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जंतर-मंतर पर होने जा रहे रोजगार आंदोलन में हिस्सा लेने आ रहे किसान नेता राकेश टिकैत को पुलिस ने बॉर्डर पर ही रोक दिया। यह बहुत ही निंदनीय है।’’ एसकेएम और अन्य किसान संगठन सोमवार को ‘महापंचायत’ आयोजित करेंगे और वे बाहरी जिले के क्षेत्राधिकार से गुजरेंगे, जिसमें गाजियाबाद में गाजीपुर बॉर्डर शामिल है।

इसे भी पढ़ें: राकेश टिकैत ने सेना की नई भर्ती 'अग्निपथ' योजना का किया विरोध, बोले- देशभर में किया जाएगा बड़ा आंदोलन 

पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) समीर शर्मा ने कहा, ‘‘ इस सिलसिले में टीकरी बॉर्डर पर बाहरी जिले के इलाके, बड़े चौराहों, रेल मार्गों, मेट्रो स्टेशन पर स्थानीय पुलिस एवं बाहरी सुरक्षाबलों की तैनाती की जाएगी, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। इसके अलावा कानून व्यवस्था की पुख्ता व्यवस्था के लिये निर्देश पहले ही जारी कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास

Thane के आश्रम स्कूल में छात्र की मौत पर कार्रवाई, Principal समेत तीन निलंबित