मीनाक्षी लेखी के बयान पर राकेश टिकैत बोले- किसान देश का अन्नदाता है, ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए

By अंकित सिंह | Jul 22, 2021

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान नहीं बल्कि मवाली हैं। इसी को लेकर अब राजनीति गर्म हो गई है। इसी पर किसान नेता राकेश टिकैत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राकेश टिकैत ने कहा कि मवाली नहीं किसान हैं, किसान के बारे में ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए। किसान देश का अन्नदाता है। ANI के मुताबिक कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा 'किसान संसद' लगाने पर टिकैत ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने का ये भी एक तरीका है। जब तक संसद चलेगी हम यहां आते रहेंगे। सरकार चाहेगी तो बातचीत शुरू हो जाएगी। वहीं किसानों के मुद्दे पर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कहा कि किसानों की मांग है कि 3 काले कानून को रद्द किया जाए। नरेंद्र मोदी, तोमर साहब और उनके बाकी सभी साथी यही कह रहे हैं कि इन 3 कानूनों से कोई नुकसान नहीं है और उसमें क्या कमियां है वो बता दीजिए। हमने पहले भी बताया है और आज भी हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि संसद में मानसून सत्र के बीच केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने मध्य दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। पुलिस ने मध्य दिल्ली के चारों ओर सुरक्षा बढ़ा दी है और वाहनों की आवजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार