बुलडोजर से लड़ेगा ट्रैक्टर! राकेश टिकैत बोले- संविधान अलमारी में बंद, एक विशेष धर्म के लोगों पर हो रही कार्रवाई

By अंकित सिंह | Apr 23, 2022

वर्तमान में देखें तो उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार बुलडोजर चल रहा है। हालांकि, खरगोन और जहांगीरपुरी में रामनवमी और हनुमान जयंती के दिन हुई हिंसा के बाद अवैध अतिक्रमण और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ बुलडोजर चला है। बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर विपक्ष लगातार सरकार के खिलाफ हो-हल्ला कर रहा है। विपक्ष इसे संविधान के खिलाफ बता रहा है। इन सबके बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने भी बड़ा बयान दिया है। 

इसे भी पढ़ें: आशीष मिश्रा की जमानत रद्द होने पर बोले राकेश टिकैत, अब किसानों को मिलेगा न्याय

टिकैत ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और विकास जैसे मुद्दों पर सरकार को काम करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बुलडोजर तो एक ही चल रहा है लेकिन ट्रैक्टर चार लाख चले थे। टिकैत ने कहा कि दिल्ली में कभी न कभी बुलडोजर और ट्रैक्टर का मुकाबला होगा। सरकार 10 साल पुराने ट्रैक्टरों को बंद करने के बात कर रही है। अगर ऐसा होता है तो बहुत जल्द ट्रैक्टर और बुलडोजर आमने-सामने होंगे। 

प्रमुख खबरें

ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबी

एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेगी मिजोरम सरकार और चर्च संस्थाएं

आगरा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर अधिकारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

सोशल मीडिया पर साझा की गई आंबेडकर की तस्वीर एआई से बनाई गई है: दिल्ली पुलिस