By अंकित सिंह | Oct 23, 2021
किसान नेता योगेंद्र यादव के संयुक्त किसान मोर्चा से एक महीने के निलंबन को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी से जुड़ा एक सवाल किसान नेता राकेस टिकैत से पूछा गया। सवाल के जवाब में टिकैत ने कहा कि यह कमेटी का फ़ैसला है। वह लिख-पढ़े आदमी हैं। उन्हें एक किताब लिखनी है उसके लिए उन्हें वक़्त चाहिए था इसलिए वे एक महीने की छुट्टी पर गए हैं।
मानवता के नाते भाजपा कार्यकर्ता के परिवार से मुलाकात की थी: योगेंद्र यादव
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) से निलंबित किए जाने के एक दिन बाद, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि वह मृत भाजपा कार्यकर्ता के परिवार का दुख साझा करने उनसे मिलने गए थे, क्योंकि यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। यादव को तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के परिवार से मिलने के लिए एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था। यादव ने कहा कि उन्हें इस मुलाकात से पहले एसकेएम के अन्य सदस्यों से परामर्श नहीं करने का खेद है और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाकर उन्हें दुख हुआ है।