राकेश टिकैत का बयान, दिल्ली सीमाओं पर हो रहे किसान आंदोलन को जींद शिफ्ट करना चाहती है सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2021

जींद (हरियाणा)। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों के आंदोलन को दिल्ली की सीमाओं से हटाकर हरियाणा के जींद स्थानांतरित चाहती है लेकिन किसान इस ‘षड्यंत्र’ को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी कीमत पर दिल्ली की सीमाओं के प्रदर्शन स्थल से नहीं हटेंगे।

इसे भी पढ़ें: नकली रेमेडिसविर बेचने वाले आरोपी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई

हालांकि उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा के टोल प्लाजा समेत अन्य स्थलों पर जारी किसानों का प्रदर्शन पहले की तरह ही जारी रहेगा। इससे पहले उन्होंने किसानों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार