दिल्ली गेट पर राकेश टिकैत करते रहे इंतजार, बिना मिले ही बंगाल लौट गईं ममता बनर्जी

By अंकित सिंह | Jul 31, 2021

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पांच दिवसीय दिल्ली दौरे पर थीं। अपने दिल्ली दौरे के दौरान ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इसके अलावा ममता बनर्जी ने विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं से भी मिलीं। ममता बनर्जी अपने दिल्ली दौरे के दौरान विपक्ष की एकजुटता को मजबूत करने में जुटी रहीं। वह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुखर आलोचकों में से एक हैं। यह भी माना जा रहा था कि ममता बनर्जी किसान और किसान नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: लखनऊ का घेराव करने की चेतावनी देने वाले राकेश टिकैत के क्षेत्र बागपत पहुँचकर योगी ने दिया बड़ा संदेश

दूसरी ओर सूत्र यह दावा कर रहे हैं कि ममता बनर्जी किसान नेताओं से मिलने की इच्छुक नहीं थीं और ना ही उनके कार्यक्रम में ऐसा कोई प्लान था। आपको बता दें कि ममता बनर्जी की जीत के बाद राकेश टिकैत और कई किसान नेता बंगाल जाकर ममता बनर्जी से मुलाकात कर चुके हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल चुनाव में कई किसान नेताओं ने ममता बनर्जी के पक्ष में प्रचार भी किया था। अलग-अलग समय पर किसान नेताओं से ममता बनर्जी फोन पर बात करती रहती हैं। लेकिन इस बार दिल्ली आने के बावजूद भी ममता बनर्जी किसानों और उनके नेताओं से मिलने नहीं पहुंचीं।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 21 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 21 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

IIT Bombay Student Protest | IIT बॉम्बे में झुका प्रशासन! छात्र की मौत के बाद जागे अधिकारी, 18-सूत्रीय मांगों पर दस्तखत, 24 घंटे में बदला माहौल

Uttar Pradesh Assembly Elections 2027 पर Asaduddin Owaisi का बड़ा बयान, उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव नहीं लड़ना चाहते, गठबंधन की तैयारी?

Amazon Great Indian Festival सेल इस तारीख से होगी शुरू, स्मार्टफोन और TV पर मिलेंगे जबरदस्त ऑफर्स