Rakhi Sawant Husband Arrested | राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने लगाया मारपीट और गहने छीनने का आरोप

By रेनू तिवारी | Feb 07, 2023

सिमेना की ड्रामा क्वीन राखी सावंत पिछले काफी दिनों से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मां को खोया हैं। इसके बाद अब वह अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। राखी ने शुरूआत में यह आरोप लगाया था कि उनके पति आदिल दुर्रानी का किसी और लड़की के साथ अफेयर चल रहा हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति आदिल बेवफाई कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही राखी सावंत की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। राखी मीडिया के सामने आकर लगातार अपने 'पति' आदिल दुर्रानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार राखी सावंत ने अपने 'पति' आदिल दुर्रानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि आदिल ने उनके पैसे और गहने ले लिए। उसकी शिकायत के बाद आदिल को ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: Grammys 2023 | ग्रैमी पुरस्कार में अमेरिकी सिंगर Beyonce का रहा जलवा, बेंगलुरू में बसे संगीतकार रिकी केज को भी मिला पुरस्कार

अब खबर आती है कि आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया है और राखी द्वारा लगाए गए आरोपों पर पूछताछ की जाएगी। राखी और आदिल के वीडियो कुछ समय से सोशल मीडिया पर घूम रहे हैं और राखी के मुताबिक, आदिल ने निकाह के बावजूद इस बात से इनकार किया है कि वह उनकी पत्नी हैं। आदिल दुर्रानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रमुख खबरें

चीनी सैटेलाइट से ईरान ने उड़ाया अमेरिकी अड्डा,

बिहार में विकास सम्बन्धी चुनौतियों को अवसरों में बदलना होगा नए सम्राट को!

Women Reservation पर बहस के बीच Amit Shah का बड़ा बयान, धर्म के आधार पर Quota देना असंवैधानिक

इस्लामाबाद में ही रुको...इस महिला को फोन कर ट्रंप ने खोल दिए सारे राज