नवजोत सिंह सिद्धू राजनीति के राखी सावंत हैं: पंजाब कांग्रेस प्रमुख पर बरसे राघव चड्ढा

By अनुराग गुप्ता | Sep 17, 2021

चंडीगढ़। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो चुकी है। कांग्रेस में जारी अंर्तकलह के बीच दूसरी पार्टियां भी निशाना साधने से चूकती नहीं हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को घेरा है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी राघव चड्ढा ने कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को राजनीति का राखी सावंत बताया है।  

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का सिद्धू का बड़ा फरमान, कहा-30 सितंबर तक चुनाव पैनल को दें अंतिम रूप 

कैप्टन पर फिर बरसेंगे सिद्धू ! 

राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब की राजनीति के राखी सावंत -नवजोत सिंह सिद्धू- को कैप्टन (मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह) के खिलाफ लगातार हमलावर रहने के लिए कांग्रेस आलाकमान से डांट पड़ी है... इसलिए उन्होंने बदलाव के लिए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। कल तक इंतजार करिये, क्योंकि वह कैप्टन के खिलाफ फिर से हमलावर हो जाएंगे।

दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा था। जिसके तुरंत बाद ही राघव चड्ढा ने उन पर हमला बोला और उन्हें राखी सावंत बता दिया। 

इसे भी पढ़ें: अमरिंदर सरकार पर हमलावर रहने वाले सिद्धू क्यों हैं खामोश ? क्या है असल मामला 

कृषि कानून की पहली वर्षगांठ

आपको बता दें कि केंद्रीय कृषि कानूनों के संसद से पारित हुए एक साल पूरे हो गए। जिसके खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। किसानों की केंद्र सरकार से मांग है कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून बनाया जाए। 

प्रमुख खबरें

UP में 2017 से पहले भर्तियों में चलता था सैफई सिंडिकेट, Yogi Adityanath ने साधा निशाना

Supreme Court ने Delhi NCR प्रदूषण पर जताई चिंता, वाहनों के धुएं को बताया बड़ा कारण

दिग्गज अभिनेता Dharmendra को याद कर भावुक हुए Sunny Deol, बेटे राजवीर संग पहुंचे लोनावला फार्महाउस, शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

Congress नेता Jairam Ramesh बोले, PM2.5 मानक अद्यतन करें और NCAP में सुधार हो