Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर घर पर बनाएं हलवाई जैसी Mini Mawa Jalebi, नोट करें आसान Recipe

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 15, 2026

सावन का महीना गजब के स्वादिष्ट फूड व्यंजन के लिए जाना जाता है। तीज-त्योहार में काफी मिठाईयां खाईं जाती है। खासतौर पर लोग घर पर घेवर और फीणी ही बनाते हैं। इस बार आप रक्षाबंधन त्योहार के लिए मिनी मावा जलेबी जरुर बनाएं।

वहीं मावा डालने से इसका स्वाद टेस्टी हो जाता है। आइए आपको बताते हैं अप्पे पैन में मिनी मावा जलेबी बनाने की आसान रेसिपी-

म‍िनी मावा जलेबी के लिए सामग्री

-मैदा- 1 कप

-मावा/खोया- 100 ग्राम

-दही- 2 बड़े चम्मच

-चीनी- 1 कप

-पानी- जरूरत के अनुसार

-घी या तेल- अप्पे पैन के लिए

-इलायची पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच

-केसर- थोड़ी सी (ऑप्शनल)

-पिस्ता या बादाम- गार्निश करने के लिए

मिनी मावा जलेबी बनाने की आसान रेसिपी

- सबसे पहले एक बाउल में मैदा, मावा और दही डालें। अब इसमें थोड़ा पानी डालते हुए अच्छी तरह से मिला लें। ध्यान रहे कि बैटर न बहुत पतला हो और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा हो। 

 

- इसके बाद बैटर को ढककर करीब 20 से 30 मिनट के लिए रख दें। यदि बैटर आपको गाढ़ा लग रहा है, तो इसमें एक से दो चम्मच पानी डालकर अच्छे से मिला लें।

- एक पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार करें। पैन में चीनी और पानी डालकर गैस पर रख दें। जब चीनी अच्छे से घुल जाए तो इसमें इलायची पाउडर और केसर डाल सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि  चाशनी को बहुत ज्यादा गाढ़ा न करें। 

- जलेबी के बैटर को सॉस बोतल, पाइपिंग बैग या छेद किए हुए साफ कपड़े में भरें। यदि कपड़े का इस्तेमाल कर रही हैं, तो उसके कोने में छोटा सा छेद कर लें। ताकि बैटर को अप्पे पैन में डालना आसान हो।

- अब अप्पे पैन को गर्म करके हर खाने में थोड़ा सा घी या तेल लगाएं। ध्यान रहे कि पैन अधिक गर्म न हो, वरना जलेबी बाहर से जल्दी पक जाएगी और अंदर कच्ची रहेंगी।

- अब बैटर को अप्पे पैन के हर खाने में थोड़ा-थोड़ा डालें। इस बात का ध्यान रखें कि बैटर को बहुत ज्यादा भरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि पकते समय इसका साइज बढ़ सकता है। वहीं, मिनी जलेबी का शेप देने के लिए बैटर को गोल-गोल घुमाते हुए डालें।

- धीमी से मीडियम आंच पर जलेबी को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं। नीचे से जलेबी हल्का सुनहरा रंग आने के बाद इसको सावधानी पलट दें। जब दोनों तरफ से जलेबी अच्छे से पक जाए, तो इसे पैन से निकाल लें।

- इसके बाद गरमा-गरम जलेबी पर तैयार चाशनी डालें। इसे करीब 30 सेकंड से एक मिनट तक चाशनी में रखें, जिससे जलेबी के अंदर तक मिठास अच्छी तरह घुल जाए। इसके बाद जलेबी को चाशनी से निकाल लें।

- इसके बाद बाकी बैटर से भी छोटी-छोटी जलेबियां बना लें। मिनी मावा जलेबी को आप ऊपर से पिस्ता या बादाम से गार्निश करके सर्व करें।

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan Skin Care: महंगे Facial को छोड़ें, नानी मां के Desi Ubtan से मिलेगा बेदाग फेस्टिव निखार

Kanpur में TTFI निलंबन के बाद भी शुरू होगी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता

श्रीलंका के खिलाफ Test में Devdutt Padikkal और राहुल की 150 रनों की साझेदारी से भारत मजबूत

Hazlewood के 300 Test विकेट के बाद भी संकट में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश जीत के करीब