रक्षा बंधन के अवसर पर वृन्दावन में रहने वाली विधवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजीं 501 राखियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2022

मथुरा (उप्र)। मथुरा ज़िले के वृन्दावन में रहने वाली विधवाओं ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 501 राखियां तथा 75 राष्ट्रीय ध्वज भेजे हैं। सुलभ इंटरनेशनल के मीडिया सलाहकार मदन झा ने बुधवार को बताया कि सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक ने मंगलवार को यहां मां शारदा आश्रम में विधवाओं के लिए राखी बनाने का कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है। झा ने बताया कि इन राखियों को संस्था के एक प्रतिनिधि द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय में पहुंचाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: यूपी पुलिस बनीं सुपर कॉप्स!! 12 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला 28 साल बाद हुआ गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि वृन्दावन के अलग-अलग आश्रमों में रहने वाली विधवाओं एवं परित्यक्त महिलाओं ने प्रधानमंत्री की तस्वीरों वाली विशेष राखियां तैयार की हैं। प्रधानमंत्री की रंगीन तस्वीरों वाली ये राखियां मां शारदा और राधाटीला आश्रम में रहने वाली वृद्ध विधवाओं के द्वारा तैयार की गई हैं।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें