जानें रक्षाबंधन पर भद्रा का असर है या नहीं, पहले किसे राखी बांधे

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 18, 2024

सावन की पूर्णिमा की तिथि पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस बार भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनों को लंबा इंतजार करना होगा। अगर आप लोग भद्रा की टाइमिंग को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो आपको बता दें कि रक्षा बंधन का पर्व भद्रा के कारण दोपहर बाद मनाया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार, होली और रक्षाबंधन पर भद्रा का विचार किया जाता है। इस बार भद्रा सुबह सूर्योदय से पहले लग जाएगी, जो सात घंटे 40 मिनट तक रहेगा। जब दोपहर में भद्रा समाप्त होने के बाद से रात 11 बजकर 55 मिनट तक राखी बांध सकते हैं। ध्यान रखें कि रक्षा बंधन पर सबसे पहले मंदिर में पूजा करें और सबसे पहले गणेश जी को राखी बांधे। राखी शुरुआत इसी से करें।

ज्योतिष के अनुसार,सावन की पूर्णिमा के सुबह 5.33 बजे भद्रा लग जाएगा। फिर आप सभी 1.33 बजे से राखी बांध सकते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक रक्षा बंधन के दिन चंद्रमा मकर राशि में हैं, इसलिए भद्रा का पृथ्वीलोक पर इसका कोई असर नहीं रहेगा। हिंदू धर्म के निर्णायक ग्रंथ निर्णय सिंधु के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व की उदया तिथि के अनुसार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 33 मिनट से लेकर रात्रि 11 बजकर 55 मिनट तक मनाया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Haryana में AgriStack पर किसानों का पंजीकरण 24 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश

FDI Policy में बदलाव का असर, सीमा साझा करने वाले देशों के लिए Automatic Route से मिली बड़ी राहत

Bangladesh PM Tarique Rahman की India visit पर फैसला नहीं, ढाका ने दी सफाई

Welspun Corp का US Business चमका, ₹17,200 करोड़ की Massive Deal से Order Book पहुंची रिकॉर्ड स्तर पर