कोरोना के बीच PPE सूट पहनकर रकुल सिंह दिल्ली के लिए हुई रवाना, फोटो लेने पर पैपराजी को लगाई फटकार

By रेनू तिवारी | Jun 12, 2020

मुंबई। दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर हैं भारत अब दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित देशों की लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गया हैं लगभग तीन लाख से भी ज्यादा मरीज भारत में इस समय एक्टव हैं। मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा हैं। सभी लोग इस समय ज्यादा से ज्यादा घर में ही रह रहे हैं। 2 महीने के लॉकडाउन के बाद देश को अब अनलॉक कर दिया गया हैं। ऐसे में जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही हैं। लोगो को सामाजिक दूरी और मास्क लगाकर रहने के दिशा-निर्देश दिए गये हैं। कोरोना के बढ़ते मरीजों के बाद एक में एक बार फिर से ये चर्चा की जा रही हैं कि लॉकडाउन लगाना पड़ सकता हैं। ऐसे में अब लोग जल्द से जल्द अपने अपने घरों की ओर निकल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Confirmed! एकता कपूर की इस रोमांटिक वेब सीरीज ने नजर आएंगे सिद्धार्थ शुक्ला, क्या रश्मि देसाई होंगी लीड एक्ट्रेस

रकुल ने एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने हैशटैग ‘‘मिशन दिल्ली’’ लिखा। वह वीडियो में यह कहती हुई नजर आईं, ‘‘किसने सोचा था कि ऐसा भी समय आएगा जब लोग इस तरह से यात्रा (पीपीई की तरफ इशारा) करेंगे। जूते ढकेंगे, दस्ताने और मास्क पहनेंगे।’’ उन्होंने कहा कि वह हवाई अड्डे पर लक्ष्य राज आनंद से भी मिलीं। आनंद आने वाली फिल्म ‘अटैक’ के निर्देशक हैं। इस फिल्म में रकुल के साथ जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडीज हैं। वहीं विमान की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि सभी अंतरिक्ष में जा रहे हों।

प्रमुख खबरें

Kochi में शराब के लिए पैसे न मिलने पर बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Ujjain के होटल में चैंबर की सफाई के दौरान 4 लोगों की मौत, दो अन्य घायल

Binance से 6.3 अरब डॉलर की क्रिप्टो चोरी में उत्तर कोरियाई हैकर्स का हाथ, FBI का दावा

अटलांटा में G20 विदेश मंत्रियों की वार्ता बेनतीजा खत्म, यूक्रेन युद्ध पर मतभेद से संयुक्त बयान अटका