Oscar जीतने के बाद काम पर लौटे Ram Charan, Naatu Naatu के सिग्नेचर स्टेप के साथ किया गया भव्य स्वागत

By एकता | Mar 19, 2023

ऑस्कर 2023 में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद साउथ के सुपरस्टार अभिनेता राम चरण काम पर वापस लौट आए हैं। अभिनेता ने रविवार यानि 19 मार्च को अपनी आगामी फिल्म RC15 के सेट पर वापसी की, जहाँ उनका धमाकेदार स्वागत किया गया। निर्देशक-कोरियोग्राफर प्रभुदेवा और RC15 की टीम ने राम का स्वागत किया। इसके लिए उन्होंने 'नाटू-नाटू' के लोकप्रिय सिग्नेचर स्टेप का प्रदर्शन किया और बाद में अभिनेता को एक बड़ी सी माला भी पहनाई। टीम द्वारा इस भव्य स्वागत का वीडियो राम ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

इसे भी पढ़ें: Arbaaz Khan से तलाक लेने से लेकर Arjun Kapoor को डेट करने तक, Malaika Arora की जिंदगी में क्या बदलाव आए, पढ़िए

अभिनेता के भव्य स्वागत के इस वीडियो पर उनकी पत्नी ने भी रिएक्शन दिया है। उपासना ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सबसे अच्छा स्वागत।' इसके अलावा अभिनेता के फैंस को भी ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इसपर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। 8 घंटे पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अबतक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज, 7 लाख से ज्यादा लाइक और 2 हजार से ज्यादा कमेंट मिल चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha सीटों पर छिड़ी जंग, Kejriwal का ऐलान- BJP से लेंगे चुन-चुन कर बदला

मिसाइल से मारेंगे और मानेंगे भी नहीं! UAE पर ईरान ने क्यों बदली चाल?

Mira Road चाकूबाजी: ATS का दावा- आरोपी ISIS से प्रभावित, बचाव पक्ष बोला- उसे Schizophrenia है

Nepal के नए नियम के बाद बॉर्डर पर फंस गए 1000 से ज्याजा कंटेनर, मचा बवाल!