भूमि पूजन की शुभ घड़ी आज, जानिए पीएम मोदी का अयोध्या में मिनट टू मिनट प्रोग्राम

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2020

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आज भूमि पूजन होगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के लिए 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। करोड़ों राम भक्तों की वर्षों की प्रतीक्षा आज साकार होने जा रही है। जब राम मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी और विधिवत रूप से राम मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। ऐसे में आपको बताते हैं कि आज अयोध्या में आज अयोध्या में पीएम मोदी के आगमन से लेकर आधारशिला रखने और फिर रवानगी का पूरा शेड्यूल क्या रहेगा।

  • 9:35 AM: दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना होंगे
  •  10:35 AM: लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग
  • 10:45 AM: अयोध्या के लिए प्रस्थान
  •  11:30 AM: अयोध्या के साकेत कॉलेज हेलिपैड पर लैंडिग
  •  11:40 AM: हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन
  •  12:00 PM: राम जन्मभूमि परिसर में एंट्री
  • 12:15 PM: रामलला परिसर में पौधारोपण
  •  12:30 PM: भूमि पूजन का शुभारंभ
  • 12:40 PM: राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना
  • 1:10 PM: राम मंदिर ट्रस्ट के लोगों के साथ बैठक
  •  2:05 PM: साकेत हेलिपेड के लिए रवाना
  • 2:20 PM: लखनऊ के लिए उड़ेगा हेलीकाप्टर 

इसे भी पढ़ें: अयोध्या हुई राममय, हर कोना भक्तिरस से सराबोर

लेकिन पीएम मोदी के आगमन को लेकर प्लान बी भी तैयार किया है। दरअसल, इन दिनों में मौसम में थोड़ी अस्थिरता है, इसीलिए यह प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत अगर मौसम खराब होता है तो पीएम मोदी लखनऊ से अयोध्या हेलिकॉप्टर की बजाए सड़क मार्ग से जाएंगे। इसके लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है।  

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा