राम मंदिर न्यास के सदस्यों की बैठक अयोध्या में 18 जुलाई को होगी, नींव रखने का मुद्दा उठाया जा सकता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2020

अयोध्या। राम मंदिर न्यास की बैठक उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 18 जुलाई को होगी जिसमें जमीन के समतल होने के बाद परियोजना के विभिन्न चरणों पर चर्चा होगी। यह न्यास अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के काम की देखरेख के लिए उच्चतम न्यायालय के आदेश के तहत गठित किया गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सचिव चंपत राय ने बताया कि न्यास के सभी सदस्यों को 18 जुलाई की बैठक के लिए आमंत्रित किया जाएगा और उन सभी के इसमें भाग लेने की संभावना है। इस न्यास के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास हैं। प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र, केंद्रीय अतिरिक्त गृह सचिव ज्ञानेश कुमार और उत्तर प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी समेत कई अन्य इसके सदस्य हैं। 

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें