हम सच्चाई के साथ, अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही निष्कर्ष पर पहुँचें... अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बोले राम मोहन नायडू

By अंकित सिंह | Jul 21, 2025

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर चर्चा की मांग कर रहे विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा में अपना बयान दिया है। राम मोहन नायडू ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर पश्चिमी मीडिया के बयानों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सच्चाई के साथ खड़ी है और विपक्षी सदस्यों से आग्रह किया कि वे एएआईबी की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुँचें। 

इसे भी पढ़ें: WSJ को गलत रिपोर्ट के लिए पायलटों के संगठन ने भेजा नोटिस, कर दी मांफी की मांग

उन्होंने कहा कि एएआईबी पारदर्शी तरीके से जाँच कर रहा है... मैंने न केवल भारतीय मीडिया द्वारा, बल्कि पश्चिमी मीडिया द्वारा भी अपने दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की कोशिश में कई लेख देखे हैं। हम जाँच को तथ्यों के माध्यम से देख रहे हैं। हम सच्चाई के साथ खड़े होना चाहते हैं। और यह तभी सामने आएगा जब जाँच पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) पिछले महीने दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया विमान के ब्लैक बॉक्स से डेटा निकालने में सफल रहा। नायडू ने उच्च सदन में कहा कि एयर इंडिया के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की जांच कर रहा विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) एक स्पष्ट, नियम-आधारित प्रक्रिया का पालन करता है और उसकी जांच पूरी तरह निष्पक्ष होती है।

प्रमुख खबरें

Delimitation पर सर्वदलीय बैठक की मांग, Shaina NC बोलीं संसद में रचनात्मक हो विपक्ष

Ranji Trophy में शानदार प्रदर्शन के बाद भी Mohammed Shami बाहर, Akash Deep की Test में वापसी

17 अक्तूबर को तुला में सूर्य का गोचर, शनि संग बनेगा षडाष्टक योग; 3 राशियां रहें सतर्क

Emergency ने देश को Rule of Law का फर्क सिखाया, लखनऊ में बोले योगी आदित्यनाथ