By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2017
उदयपुर। दुष्कर्म के मामले में बीस साल की सजा भुगत रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा रामरहीम के समर्थक उदयपुर के प्रदीप गोयल को हरियाणा क्राइम ब्रांच ने सिरसा में दंगा फैलाने के आरोप में हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरियाणा क्राइम ब्रांच के अधिकारी गुरुवार रात को उदयपुर पहुंच गए थे।
इस आश्रम से क्षेत्र के अनेक आदिवासी जुड़े हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लापता रामरहीम की खास राजदार हनीप्रीत की तलाश उदयपुर में भी की। सूत्रों ने बताया कि क्राइम ब्रांच को प्रदीप गोयल के मार्फत हनीप्रीत के उदयपुर में छिपे होने का शक हुआ था। हनीप्रीत को लेकर क्राइम ब्रांच के हाथ क्या लगा, फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।