By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2020
नागपुर। शिवसेना नेता एवं महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण राजनीतिक मुद्दा नहीं है बल्कि लाखों श्रद्धालुओं के लिए गर्व और आस्था का विषय है। गढ़चिरोली के प्रभारी मंत्री शिंदे ने वहां जाने के दौरान नागपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से यह बात कही। यह पूछे जाने पर कि विश्व हिंदू परिषद के एक पदाधिकारी ने हाल ही में कहा था कि राम मंदिर और इससे जुड़े मुद्दों का विरोध करने वाले राजनीति लक्ष्यों को हासिल करने के लिए ऐसा कर रहे हैं, शिंदे ने कहा,‘‘ राम मंदिर राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह भगवान राम के लाखों श्रद्धालुओं के लिए गर्व और आस्था का मामला है।’’