Karnataka में भी बनेगा राम मंदिर, बजट पेश करते हुए CM बोम्मई का ऐलान, कांग्रेस ने उठाए सवाल

By अंकित सिंह | Feb 17, 2023

कर्नाटक में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनावी साल में आज कर्नाटक में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु के रामनगर में राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बजट को प्रस्तुत करते हुए यह भी घोषणा किया कि अगले 2 वर्षों में हमें सरकार की ओर से 1000 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न मंदिरों और मठों का विकास किया जाएगा तथा उनके नवीनीकरण पर भी ध्यान दिए जाएंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री के इस ऐलान पर कांग्रेस ने सवाल उठा दिए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि यह सब बस ऐलान की बातें हैं। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka BJP प्रमुख का बयान, हम भगवान राम और हनुमान के भक्त, टीपू के वंशजों को वापस भेज दिया

बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को राज्य सरकार का बजट पेश करते हुए चुनावी साल में किसानों को लुभाने के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने किसानों को दिए जाने वाले ब्याज मुक्त अल्पकालिक ऋण की सीमा तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की घोषणा की। यह वृद्धि अगले वित्त वर्ष से लागू होगी। बोम्मई के पास वित्त विभाग भी है। उन्होंने राज्य विधानसभा में 2023-24 का बजट पेश करते हुए कहा कि इसमें कृषि से संबंधित गतिविधियों के लिए परेशानी मुक्त और आवश्यकता-आधारित ऋण सुविधा का प्रावधान किया गया है। 

प्रमुख खबरें

विमान में कॉजपा नेताओं को हिरासत में लेने पर Delhi Police की माकपा सांसदों ने की निंदा

Mallikarjun Kharge ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति

Sir Ganga Ram Hospital सम्मेलन: Air Pollution से पाचन तंत्र के कैंसर का खतरा, शोध की मांग

Navratri Vrat में बनाएं मखनिया Paneer Makhana Tart, नोट करें आसान Recipe