आखिर रामविलास पासवान ने क्यों छोड़ा डीएसपी का पद? जानिए उनके जीवन के अनछुये पहलुओं को

By शुभम यादव | Oct 10, 2020

भारतीय राजनीति के 'मौसम वैज्ञानिक' कहे जाने वाले धाकड़ दलित नेता रामविलास पासवान ने 74 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। कई दिनों से दिल्ली में बीमारी का इलाज करा रहे रामविलास पासवान दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: पासवान 'न काहू से दोस्ती, न काहू से बैर’ की लाइन पर ही चलते थे

रामविलास पासवान का जन्म 

बिहार के खगड़िया जिले के एक छोटे से गांव शहरबन्नी में एक दलित परिवार के यहां 5 जुलाई 1946 को जिस बच्चे का जन्म हुआ था वह रामविलास पासवान ही थे। 

प्रशासनिक पद से राजनीतिक कद तक का सफर

बिहार के एक मामूली गांव से ताल्लुक रखने वाले रामविलास पासवान ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा भास्कर डीएसपी पद के लिए चयनित हुए थे। लेकिन रामविलास पासवान को प्रशासनिक पद नहीं भाया और उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता राम सजीवन के के कहने पर राजनीति में सक्रिय हुए और साल 1969 में पहली बार संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे और विधायक बन गए।

इसके बाद रामविलास पासवान जनता दल यूनाइटेड का भी हिस्सा रहें। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मिलकर काम किया। लेकिन सियासी हलचलों के बूते रामविलास पासवान ने अपनी खुद की पार्टी का गठन कर डाला और एक नई पार्टी बनाई जिसका नाम रखा लोक जनशक्ति पार्टी। साल 2000 में लोक जनशक्ति पार्टी के गठन के पहले दलित समुदाय को साधने के लिए दलित सेना संगठन 1981 में रामविलास पासवान ने बनाया था। 

चुनावी अखाड़े में दांव खेलना बखूबी जानते थे रामविलास

आपको बता दें कि रामविलास पासवान ने भारत के 6 प्रधानमंत्रियों के साथ मंत्रिमंडल में रहकर काम किया है। इसे साफ हो जाता है कि चुनावी अखाड़े में कौन-सा दांव कब और किस तरह चलना है, रामविलास पासवान यह बखूबी जानते थे।

रामविलास पासवान ने की दो शादियां

मात्र 14 वर्ष की उम्र में रामविलास पासवान ने पहली शादी कर ली थी। अपनी पहली पत्नी राजकुमारी देवी को उन्होंने तलाक दे दिया था। राजकुमारी देवी मूलतः ग्रामीण परिवेश से ताल्लुक रखती थीं। दूसरी शादी रामविलास पासवान ने एयर होस्टेस से की थी। रीना शर्मा जो रामविलास पासवान की दूसरी पत्नी हैं, उनकी मुलाकात रामविलास पासवान से एक हवाई यात्रा के दौरान हुई थी। साल 1983 में रामविलास पासवान और रीना शर्मा ने शादी कर ली।

इसे भी पढ़ें: रामविलास पासवान को जैसे केंद्र में 'सदा मंत्री' रहने का वरदान मिला हुआ था

रामविलास पासवान का बेटियों से हुआ था विवाद

दरअसल रामविलास पासवान ने जब एयर हॉस्टेस रीना शर्मा से दूसरी शादी की उस वक्त उनकी पहली पत्नी से हुई बेटियों ने अपने पिता की दूसरी शादी पर नाराजगी जताई थी। रामविलास पासवान की दूसरी शादी का विरोध केवल उनकी बेटियों नहीं बल्कि दामाद ने भी नाराजगी दिखाई थी। खुले मंच पर कई बार उनकी बेटियों ने अपनी मां के अनपढ़ होने के कारण पिता रामविलास पासवान द्वारा तलाक दिए जाने की बात कही थी।

वर्तमान में लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केंद्र की मोदी सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री के रूप में रामविलास पासवान अपनी सेवाएं दे रहे थे। राजनीतिक गलियारे में लोक जनशक्ति पार्टी की धाक रामविलास पासवान ने जमा दी है। बेटे चिराग पासवान को भी सियासत के पैंतरे रामविलास पासवान सिखा कर गए हैं। अपने पिता की राजनीतिक विरासत संभालना और अपने पिता के कद जैसा मजबूत नेता बनना बेटे चिराग पासवान की अहम जिम्मेदारी में से एक होगा।

- शुभम यादव

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी