चाहो तो मेरे पूरे 15 वर्षों के कार्यकाल की जांच करा लो, कुछ नहीं मिलेगाः रमन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2019

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आरोप लगाया है राज्य सरकार बदले की भावना से काम कर रही है, सरकार चाहे तो उनके पिछले 15 वर्ष के कार्यकाल की जांच करवा सकती है। सिंह ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा कि पूरे 15 वर्ष के कार्यकाल की कोई भी, कैसी भी जांच करवा ली जाए। किसी भी मामले में एक भी विषय नहीं निकल सकता है। यह सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक दृष्टि से किया जा रहा है। हमने 15 साल जनता के बीच काम किया है। किसी भी विषय पर चिंता की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें- रमन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, पनामा पेपर्स मामले की होगी जांच

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बजट सत्र की तैयारी शुरू कर दी है। पूर्व सरकार ने एक परंपरा बनाई थी और विपक्ष से सुझाव मांगा था। लेकिन पहली बार देखा जा रहा है कि सरकार ने विपक्ष से बात नहीं की है। हम चाहते हैं कि बजट में हमारी भागीदारी हो। बेहतर तरीके से बजट को आगे बढ़ाने में हम मदद करेंगे। हमें 15 वर्ष का अनुभव है। लेकिन इसे केवल राजनीतिक दृष्टि से ही किया जा रहा है। सिंह ने कहा कि राज्य में किसान संकट में है। कहा गया था कि पूरा धान खरीदेंगे लेकिन किसान परेशान है। धान खरीदी की पूरी व्यवस्था चौपट हो गई है। पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था नहीं है तथा वहां से उठाव की व्यवस्था नहीं है। सरकार ने किसानों के हित पर जो वादे किए थे उस पर असफल रही है।

 

 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास और निर्माण कार्य ठप पड़ गया है। रोजगार नहीं होने की वजह से पलायन शुरू हो गया है। दूसरे महीने में ही सरकार की स्थिति स्पष्ट हो गई है कि उन्होंने जो भी वादा किया था उसमें वह असफल रही है।

 

प्रमुख खबरें

Ananya Birla ने बड़ी घोषणा करते हुए चुना बिजनेस, भारी मन से अपने पैशन को कहा अलविदा

कर्नाटक के 14 निर्वाचन क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक लगभग 42 प्रतिशत मतदान

व्लादिमीर पुतिन ने 5वीं बार ली रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ, पश्चिमी देशों ने उद्घाटन समारोह से बनाई दूरी

Loksabha Election 2024| PM Modi ने मतदान के बाद की लोगों से भेंट, महिला ने बांधी राखी