रामानंद सागर की रामायण ने विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, बिग बैंग थ्योरी और गेम ऑफ थ्रोन्स को पछाड़ा

By रेनू तिवारी | May 02, 2020

लगता है कि लॉकडाउन किसी के लिए अच्छा रहा हो या न रहा हो लेकिन रामानंद सागर की रामायण के लिए सबसे अच्छा रहा है। अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी की मुख्य भूमिकाओं वाली रामायण भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया है। रामानंद सागर की  रामायण ने 16 अप्रैल की रात 77 मिलियन व्यू के साथ विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि इसने लोकप्रिय सिटकॉम बिग बैंग थ्योरी के समापन एपिसोड और यहां तक कि गेम ऑफ थ्रोन्स की दर्शकों को भी पीछे छोड़ दिया।

नेटिज़ेंस (Netizens)ने बहुत लोकप्रिय अंग्रेजी सिटकॉम द बिग बैंग थ्योरी में जिम पार्सन्स, जॉनी गाल्की, कुणाल नय्यर, केली कुओको और अन्य के साथ शो की तुलना करना शुरू कर दिया। नैरिटिक सिटकॉम के 12 सीज़न के दो-एपिसोड के बैक-टू-बैक, 16 मई, 2019 को 18.5 मिलियन लाइव दर्शकों को आकर्षित किया। गेम ऑफ थ्रोन्स ने अपने समापन एपिसोड में लगभग 17.4 मिलियन लाइव दृश्य देखे।

 

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने नहीं मनाया जन्मदिन, मौजूदा संकट और पीड़ा की घड़ी पर कविता लिखी

दूरदर्शन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शो ब्रेकिंग वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में पोस्ट किए जाने के बाद, नेटिज़न्स ने #RamayanSetsWorldRecord को ट्रेंड करना शुरू कर दिया। रामानंद सागर के रामायण ने 16 अप्रैल की रात 77mn (7.7cr) व्यू के साथ एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। रामायण ने दुनिया के सबसे ज्यादा लोकप्रिय शो के  रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और यह दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया है। भारत में लॉकडाउन के दौरान दूरर्दशन ने इसका रिपीट टेलिकास्ट किया था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026: USA ने छुड़ाए Team India के पसीने, Suryakumar की कप्तानी पारी से मिली पहली जीत

Epstein Files के दबाव में हुई India-US Deal? Sanjay Singh ने PM Modi पर लगाए संगीन आरोप

Tamil Nadu में स्टालिन की हुंकार, Assembly Elections में Mission 200 का लक्ष्य, बोले- NDA को देंगे करारा जवाब

IND vs USA Live Cricket Score: बुमराह-संजू के बिना उतरेगी Team India, USA ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी