By Prabhasakshi News Desk | Apr 25, 2024
कोलकाता । कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हरफनमौला खिलाड़ी रमनदीप सिंह ने मिचेल स्टार्क की चोट की चिंता को खारिज करते हुए कहा कि वह चयन के लिए उपलब्ध हैं। इस स्टार तेज गेंदबाज ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले से पहले थोड़ी ट्रेनिंग भी की। स्टार्क आठ साल बाद लीग में उस तरह की वापसी नहीं कर पाये हैं जिसकी उन्हें उम्मीद थी क्योंकि उन्होंने इस सत्र में बहुत रन लुटाये हैं और केवल छह विकेट ही ले पाये हैं।