Bihar: 'रामायण में हीरा-मोती भी है और कूड़ा कचरा भी है', शिक्षा मंत्री के बाद शिवानंद तिवारी का बयान

By अंकित सिंह | Jan 13, 2023

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने हाल में ही रामचरितमानस को लेकर एक विवादित बयान दिया था। इसके बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई थी। बिहार सरकार में शामिल चंद्रशेखर लालू यादव की पार्टी राजद कोटे से मंत्री हैं। अब इसीकड़ी में राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी का भी नाम सामने आ गया है। दरअसल, शिवानंद तिवारी ने भी टिप्पणी करते हुए कहा कि रामायण में बहुत सारा कूड़ा करकट भी है और हीरा मोती भी है। उन्होंने राम मनोहर लोहिया का हवाला देते हुए यह भी कहा कि कूड़ा करकट बाहर ने के चक्कर में हीरा मोती को नहीं बाहर देना चाहिए और हीरा मोती खाने के चक्कर में कूड़ा करकट नहीं खा लेना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: रामचरित मानस पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मंत्री पर हमलों की बौछार, अश्विनी चौबे ने कहा- तुरंत करना चाहिए बर्खास्त

चंद्रशेखर ने बुधवार को नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में ‘रामचरितमानस’ पर टिप्पणी की थी। बाद में पत्रकारों द्वारा चंद्रशेखर से उनके बयान के बारे में पूछे जाने पर वह अपनी बात पर अड़े रहे और कहा, ‘‘मनु स्मृति, रामचरितमानस और ‘बंच ऑफ थॉट्स’ (आरएसएस विचारक एम.एस. गोलवलकर द्वारा लिखित) ने समाज में नफरत को बढ़ावा दिया है। यही कारण है कि इन (कार्यों) को दलितों और ओबीसी से विरोध का सामना करना पड़ रहा है।’’

प्रमुख खबरें

Congress का PM Modi पर आरोप, 2024 के बाद SSR रोककर Gen-Z के वोटिंग अधिकार को किया प्रभावित

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10m Air Pistol में जीता Gold

भारत के साथ संबंध बेहतरीन, राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच व्यावहारिक रुख अपना रहा Nepal: शिशिर खनाल

Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार की जोड़ी Asian Games के सेमीफाइनल में, पदक किया पक्का