Kalkaji Assembly Seat: कालकाजी में आतिशी को कड़ी टक्कर दे रहे रमेश बिधूड़ी और अलका लांबा, जानिए किसका पलड़ा भारी

By अनन्या मिश्रा | Feb 03, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत सभी 70 विधानसभा सीटों पर 05 फरवरी को मतदान होना है। वहीं 08 फरवरी को वोटों की गिनती होगी। दिल्ली की कालकाजी सीट पर काफी कड़ा मुकाबला होने जा रहा है। इस सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी चुनाव लड़ रही हैं। वहीं ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा भी कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ रही हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को अपना प्रत्याशी बनाया है।

दिल्ली की कालकाजी सीट से 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से आतिशी, भारतीय जनता पार्टी के रमेश बिधूड़ी, कांग्रेस पार्टी की अलका लांबा, बसपा पार्टी के प्रीतम सिंह और कई छोटी-छोटी पार्टियों के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। कांग्रेस का दावा है कि इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। तो वहीं बीजेपी का दावा है कि इस सीट पर मुख्य लड़ाई आप प्रत्याशी आतिशी और उनके पार्टी के उम्मीदवार के बीच है। बता दें कि इस सीट पर आप पार्टी लगातार दो बार चुनाव जीत चुकी है।

इसे भी पढ़ें: Greater Kailash Assembly Seat: क्या ग्रेटर कैलाश में सौरभ भारद्वाज लगाएंगे चौथी बार जीत की हैट्रिक, समझिए समीकरण

कालकाजी सीट का प्रोफाइल

दक्षिणी दिल्ली में कालकाजी विधानसभा सीट स्थित है। यहां कालकाजी नाम से माता का एक फेमस मंदिर है। साल 2008 में परिसीमन के बाद कालकाजी सीट का गठन किया गया था। यह दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र में 1,06,743 वोटर थे। जिसमें पुरुष वोटर 59,157 थे और महिला वोटर 47,583 थीं।

चुनावी इतिहास

बता दें कि साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप पार्टी की उम्मीदवार आतिशी ने कालकाजी विधानसभा सीट 11,393 वोटों के अंतर से यह सीट जीती थी। इस दौरान आतिशी को 52.28% वोट शेयर के साथ 55,897 वोट मिले थे। आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धर्मबीर सिंह को शिकस्त दी थी। धर्मबीर सिंह को 44,504 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार शिवानी चोपड़ा को 4,965 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

प्रमुख खबरें

Iran War के बीच Donald Trump का China दौरा टला, अब May में Xi Jinping से होगी मुलाकात

Hormuz Strait पर Iran का मास्टरस्ट्रोक! भारत-रूस को दी हरी झंडी, America-Israel का रास्ता रोका

Cuba में इतिहास का सबसे बड़ा Blackout, बिजली-पानी को तरसे करोड़ों लोग, जिंदगी हुई बेहाल

Israel से भारत की दोस्ती पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दलों को Jaishankar ने दिया करारा जवाब