पद से बर्खास्त किए गए रमेश मीणा ने बोले, CM ने तानाशाही रवैया अपनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2020

जयपुर। अशोक गहलोत सरकार को गिराने की साजिश में शामिल होने के आरोप में पद से बर्खास्त किए गए विधायक रमेश मीणा ने बुधवार को मुख्यमंत्री पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि जनप्रतिनिधियों के काम नहीं हो रहे और राज्य में नौकरशाही हावी है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट व दो और मंत्रियोंविश्वेंद्र सिंह तथा रमेश मीणा को मंगलवार को उनके पदों से बर्खास्त कर दिया था। मीणा का एक वीडियो बुधवार को पायलट के मीडिया व्हाटसएप ग्रुप में शेयर किया गया। इसमें मीणा, मुख्यमंत्री गहलोत के एक बयान का जिक्र करते हुए कह रहे हैं, मैं यह कहना चाहता हूं कि जो लोग इनसे असंतुष्ट थे, इनकी कार्यशैली से इनके कामकाज से ...पूरे राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी हावी थी और काम जन प्रतिनिधियों के नहीं हो रहे थे। मीणा ने आगे कहा, हमने जो मांगें रखी जो हमने बातें रखीं, कैबिनेट में भी रखीं उन पर मुख्यमंत्री ने ध्यान नहीं दिया और तानाशाही रवैया अपनाया, जो लोकतंत्र कायम होना चाहिए सरकार में उसको उन्होंने स्थापित नहीं होने दिया। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर