पार्षद पत्नी कुसुम लता के साथ AAP में शामिल हुए Ramesh Pehalwan, कस्तूरबा नगर सीट से लड़ेंगे दिल्ली विधानसभा चुनाव

By एकता | Dec 15, 2024

दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले नेताओं का एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला चल रहा है। भाजपा नेता रमेश पहलवान ने इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए रविवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। उनके साथ उनकी पत्नी और दो बार की पार्षद कुसुम लता ने भी आप ज्वाइन की।

बता दें, रमेश पहलवान कस्तूरबा नगर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। आप द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी की अंतिम सूची में रमेश का नाम है। कस्तूरबा नगर सीट से मदन लाल तीन बार के विधायक हैं। कुसुम लता की बात करें तो वह दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर वार्ड से दो बार की दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की पार्षद हैं।

इसे भी पढ़ें: Delhi Elections 2025 । आम आदमी पार्टी की आखिरी सूची जारी, केजरीवाल-सिसोदिया ने भाजपा पर साधा निशाना

आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'मुझे कुसुम लता जी के फिर से शामिल होने पर खुशी है। रमेश जी 2013 में पार्टी में शामिल हुए थे। आज सात साल बाद वे घर लौट रहे हैं। रमेश जी और कुसुम लता जी दिन में 24 घंटे लोगों के सुख-दुख में उनके साथ रहते हैं। उन्होंने कुश्ती में भी अच्छा काम किया है। मैं उनका फिर से स्वागत करता हूं।'

इसे भी पढ़ें: Sambhal में मिला 46 साल पुराना मंदिर, 1978 के दंगों के बाद था बंद, CM Yogi का बयान आया सामने

रमेश पहलवान ने कहा, 'मैं आज घर लौट रहा हूं। पूरी दुनिया दिल्ली को केजरीवाल की नजर से देखती है। चाहे विदेश जाने वाले बच्चों की बात हो या फिर किसी बच्चे के विश्व मंच पर फ्रेंच बोलने की बात हो, यह सब केजरीवाल की वजह से है। मेरे पिता एक सरकारी कर्मचारी थे। दिल्ली आगे बढ़ेगी।' कुसुम लता ने कहा, 'मैं दो बार नगर निगम पार्षद हूं। मैंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। मैं केजरीवाल की विचारधारा से प्रभावित होकर आप में शामिल हो रही हूं।'

प्रमुख खबरें

Hassan में रिश्वतखोरी के आरोप: HD Kumaraswamy ने उठाए सवाल, DC ने दिए जांच के आदेश

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा