By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 13, 2026
रामपुर के बहुचर्चित जौहर विश्वविद्यालय मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी। जौहर विश्वविद्यालय के अधिवक्ता जुनैद एजाज़ ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके प्रार्थना पत्र पर आंशिक सुनवाई हुई जिसमें परिसर के 14 ब्लॉक 2008 में और 13 ब्लॉक 2009 में निर्माणाधीन थे, जबकि जिला पंचायत रामपुर ने 7 जनवरी 2012 को नक्शा बनवाने की अनिवार्यता का प्रस्ताव पारित किया था।
जौहर विश्वविद्यालय के भवनों को बचाने के लिए पिछले दिनों कई सामाजिक संगठनों, शिक्षक संगठनों, छात्र समूहों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने विरोध दर्ज कराया था। इन संगठनों का कहना था कि विश्वविद्यालय के भवनों को गिराने से हजारों छात्रों और शिक्षा व्यवस्था पर असर पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से अपील की थी कि किसी भी कार्रवाई से पहले सभी कानूनी पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया जाए।