अपने परिवार के साथ रणबीर कपूर ने मनाया अपनी 38वां जन्मदिन, बहन ने शेयर की तस्वीरें

By रेनू तिवारी | Sep 28, 2020

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (28 सितंबर 2020) को  38 साल के हो गए और कपूर खानदान ने इस मौके को एक छोटे गेट-टू-गैदर के साथ मिलजुल खुशी से मनाया। रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंस्टाग्राम पर लेट-नाइट बैश से तस्वीरें साझा की। छोटी सी पार्टी में माँ नीतू कपूर, चाची रीमा जैन शामिल थीं, जिन्होंने रणबीर कपूर के साथ अपना जन्मदिन साझा किया। रीमा जैन और रणबीर का जन्मदिन साथ ही आता है। 

 

इसे भी पढ़ें: यशराज फिल्म के 50 वर्ष पूरे हुए, सामने आया कंपनी का नया लोगो

रिद्धिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीरों का एक कोलार्ज साझा किया और अपने इंस्टाग्राम फीड पर पार्टी के अंदर के फोटो का कोलाज  बनाकर शेयर किया। कुछ तस्वीरों में उनके पिता ऋषि कपूर को भी याद करते हुए तस्वीरें खिंचवाई गईं। ऋषि कपूर ने इस साल की शुरुआत में 30 अप्रैल को अंतिम सांस ली थी। उन्होंने लिखा, "हैपीडे बडे आवाम! लव यू सो मच #mybabybrother # 38andfab  विथ रेड हार्ट एमोजिस।

 

रणबीर कपूर ने चाची रीमा जैन के साथ अपना जन्मदिन शेयर किया। रिद्धिमा को उनकी पोस्ट पर पसंदीदा चाची रीमा के लिए भी जन्मदिन की शुभकामनाएं मिलीं। इंस्टाग्राम पर एक और कोलाज शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा, "अब तक की सबसे मस्त चाची के लिए! खुशी का दिन, हम सब आपसे प्यार करते हैं।

 

जबकि कपूर खानदान हमेशा से ही बेहद करीबी रहा है, ऋषि कपूर की मृत्यु के बाद से, रिद्धिमा और रणबीर ने यह सुनिश्चित किया है कि वे हमेशा अपनी माँ नीतू कपूर के साथ रहें। रिद्धिमा क्सर माँ नीतू के साथ खुद की तस्वीरें साझा करती हैं, और हमें उनके जीवन में एक झलक देती हैं। 

प्रमुख खबरें

India-EU व्यापार समझौता: Piyush Goyal आठ जनवरी को Brussels जाएंगे

अपनी परियोजनाओं में हरित क्षेत्रों को भी शामिल करें रियल एस्टेट डेवलपरः Amit Shah

Reserve Bank ने Kotak Mahindra Bank पर 62 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास