Ranbir Kapoor को पसंद नहीं है Uorfi Javed का अतरंगी फैशन सेंस, Kareena Kapoor के शो पर किया खुलासा

By एकता | Mar 19, 2023

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन एक और वजह से अभिनेता सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में एक शो में रणबीर ने सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद के फैशन सेंस पर कमेंट किया है। अभिनेता के इस कमेंट के अब सारे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चर्चे हो रहे हैं। जहाँ बहुत से लोग उनकी बाद से सहमत नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ उर्फी की साइड लेते दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Movies: अच्छी कहानी और रिव्यू के बाद भी सुपर फ्लॉप हुईं ये 5 फिल्में, नहीं दिखा पाईं बॉक्स ऑफिस पर कमाल

उर्फी जावेद के फैशन पर रणबीर कपूर के इस कमेंट को लोगों की नजरों में आने में ज्यादा समय नहीं लगा। अभिनेता का कमेंट कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसपर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी देनी शुरू कर दी। सोशल मीडिया यूजर्स में से ज्यादातर रणबीर के कमेंट से सहमत नजर आ रहे हैं। इस लोग कह रहे हैं कि चलो किसी ने तो आखिरकार सच्चाई बोली। वहीं कुछ लोग इसे उर्फी की अपनी पसंद बताकर अभिनेता को इसपर कमेंट नहीं करने की सलाह दे रहे हैं। बता दें, रणबीर कपूर से पहले भी कई सितारें उर्फी के कपड़ों पर कमेंट कर चुके हैं। रणवीर सिंह और मसाबा गुप्ता ने अभिनेत्री की तारीफ की थी।

प्रमुख खबरें

NCPCR के सामने पेश हुए Meta India हेड Arun Srinivas, बच्चों के आपत्तिजनक कंटेंट पर मानी गलती

Anbil Mahesh के यहां Raid पर भड़के Stalin, कहा- 100 करोड़ के केस के बहाने ध्यान भटका रहे

East Central Railway के दो अफसरों को रिश्वतखोरी में 3 साल की सजा, CBI ने 2018 में पकड़ा था

फ्री यूपीआई के दावे के बीच ठगा रह गया आम आदमी