आलिया भट्ट मां को पसंद है रणबीर कपूर, शादी की बात पक्की!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2019

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान का कहना है कि वह हमेशा से ही अपनी बेटी के मित्र रणबीर कपूर की प्रशंसक रही हैं। रणबीर और आलिया ने पिछले साल सोनम कपूर की शादी में साथ पहुंचकर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। तब से दोनों कलाकार एक दूसरे के परिवारों के साथ काफी समय बिता चुके हैं।

सोनी ने पीटीआई-भाषा को बताया, उन्हें एक अच्छे व्यक्ति के तौर पर जानने से पहले, मैं एक अभिनेता के रूप में हमेशा उनकी प्रशंसा करती रही हूं। मैं उन्हें थोड़ा (अब व्यक्तिगत रूप से) जान गई हूं।

इसे भी पढ़ें: मैं नए चलन गढ़ने में विश्वास रखता हूं...पुराने में नहीं- जॉन अब्राहम

वह एक अच्छे और संतुलित व्यक्ति हैं। वह बहुत ही प्यारे और देखभाल करने वाले व्यक्ति हैं। मैं उनसे काफी प्रभावित हूं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी आलिया अपने काम और निजी जीवन के बीच जिस तरह संतुलन बना कर चल रही है उससे वह संतुष्ट हैं।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका