रणबीर कपूर की मोस्ट अवेडिट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ चार दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी होगी रिलीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2021

मुंबई। मशहूर फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने शनिवार को एलान किया कि वह रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘‘ब्रह्मास्त्र’’ दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी लेकर आएंगे। बड़े बजट की तीन कहानियों वाली इस फिल्म का लेखन तथा निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है तथा फिल्म निर्माता करण जौहर ने इसे प्रोड्यूस किया है। राजामौली दो भागों में आयी पीरियड फिल्म ‘‘बाहुबली’’ के हिंदी संस्करण के लिए भी जौहर के साथ काम कर चुके हैं। वह ‘‘ब्रह्मास्त्र’’ को तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी लेकर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: गोवा विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी से चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की

कई तरीकों से यह मुझे ‘बाहुबली’ की याद दिलाती है। मैंने देखा है कि अयान ने संयम से ‘ब्रह्मास्त्र’ को बनाने में वक्त लगाया है जैसा कि मैंने ‘बाहुबली’ के लिए किया था।’’ फिल्म में रणबीर ने अलौकिक शक्तियों वाले शख्स शिव का किरदार निभाया है। उनकी प्रेमिका की भूमिका में आलिया भट और गुरु जी की भूमिका में अमिताभ बच्चन हैं। जौहर ने कहा कि यह फिल्म उनकी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म है।

प्रमुख खबरें

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें

Finance Ministry ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल टालने और बातचीत से हल निकालने को कहा

Iranian Airlines के Flight संचालन पर गहराएगा संकट, US प्रतिबंधों पर China से बातचीत जारी