सब पर नज़र बनाये रखने के लिये इंस्टाग्राम पर फ़ेक अकाउंट चलाते हैं रणबीर कपूर

By अकांक्षा तिवारी | May 08, 2019

इन दिनों बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर उनकी आने वाली फ़िल्म ब्राह्मस्त्र के प्रमोशन में बिज़ी हैं। इसके साथ ही वो आलिया के साथ रिश्ते को लेकर भी काफ़ी चर्चा बटोर रहे हैं। हांलाकि, आलिया से पहले उनका नाम दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ़ के साथ भी जुड़ा था। बस दोनों के साथ ही उनकी बात आगे नहीं बढ़ सकी और ब्रेकअप हो गया। 

 इसे भी पढ़ें: फिल्म ‘जवानी जानेमन’ में सैफ अली खान के साथ तब्बू आएंगी नजर

इस फ़ेक अकाउंट के ज़रिये वो सभी स्टार्स की एक्टिविटी पर नज़र बनाये रखते हैं। दरअसल, बात ऐसी थी कि जब कटरीना से पूछा गया कि क्या वो इंस्टाग्राम पर फ़ेक आईडी बना कर लोगों को फ़ॉलो करती हैं, तो इसका जवाब देते हुए कटरीना कहती हैं नहीं, लेकिन मुझे पता है कि रणबीर का फ़ेक अकाउंट है और उन्होंने ही मुझे इंस्टा चलाना सिखाया है। 

इसे भी पढ़ें: देशभक्त अक्षय कुमार का वोट न देना लोगों को नहीं आया रास

वैसे अगर नहीं पता है, तो बता दें कि कटरीना कैफ़े ने 2017 में इंस्टा जॉइन किया था और तेज़ी से उनके फ़ॉलोअर्स की संख्या बढ़ कर 2 लाख के ऊपर पहुंच गई। रणबीर और कटरीना कैफ़ ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन फिर भी दोनों का तालमेल ठीक नहीं बैठा इसलिये काफ़ी सोचने-समझने के बाद दोनों अलग हो गये। एक ओर जहां कटरीना कैफ़ सिंगल हैं, तो वहीं दूसरी ओर रणबीर को आलिया का सहारा मिल गया। 

रणबीर और आलिया के साथ दोनों के परिवार वाले भी इस रिश्ते के लिये राज़ी हैं। यही नहीं, कहा ये भी जा रहा है कि साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं