Ranbir Kapoor को मां Neetu Kapoor ने खास अंदाज में किया विश, शेयर की खास फोटो

By रितिका कमठान | Sep 28, 2023

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 41वं जन्मदिन मना रहे है। बर्थडे के मौके पर लाखों फैंस के चहेते रणबीर कपूर को उनकी मां और अभिनेत्री नीतू कपूर ने बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। रणबीर कपूर की मां और अभिनेत्री नीतू कपूर ने दिन रात किए गए बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोस को साझा किया है। इन फोटोस में दो केक रखे दिख रहे है।

 

इस फोटो के साथ नीतू कपूर ने बेहद शानदार कैप्शन भी लिखा है। नीतू कपूर ने रणबीर कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोग्राफ्स को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस फोटो में दो केक रखे हुए नजर आ रहे है। एक ही केक पर लिखा है हैप्पी बर्थडे जबकि दूसरे केक पर हैप्पी बर्थडे राहा के पापा लिखा गया है। बता दे कि रणबीर और आलिया की बेटी का नाम राहा है। इस फोटो में टेबल पर रणवीर और आलिया की शादी की एक तस्वीर भी रखी हुई दिख रही है।

 

रणबीर कपूर कौन की बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर ने भी बर्थडे की शुभकामनाएं दी है। प्रतिमा नहीं पिता ऋषि कपूर के साथ रणबीर की एक फोटो को शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा हैप्पी बर्थडे रणवीर विकास सिंह तुम्हारी जिंदगी में खुशियां लेकर आए प्यार हंसी और ढेर सारी खुशियां मैं तुम्हें हमेशा परेशान करने का वादा करती हूं। 

 

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की आगामी फिल्म एनिमल है जिसको लेकर वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने के लिए तैयार है। रणबीर कपूर इस फिल्म में रश्मिका मंदांना के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में बॉबी देओल भी अहम में दिखाई देंगे। संदीप रेड्डी वांगानी इस फिल्म का निर्देशन किया है।

प्रमुख खबरें

शनि की साढ़ेसाती 2026: मेष राशि वालों के लिए चुनौतियां और समाधान, जानें ज्योतिषीय उपाय

उस्मान हादी के इंकलाब मंच ने की न्याय की मांग, ढाका में विरोध प्रदर्शन किया

Health Tips: पीसीओडी में करना है वेट लॉस, तो डाइट में शामिल करें ये इवनिंग स्नैक्स

लोगों को हो रही परेशानी...H-1B वीजा अपॉइंटमेंट में देरी पर भारत ने ट्रंप सरकार के सामने उठाया मुद्दा