60 साल की बुजुर्ग की बेरहमी से की हत्या, खाई मिठाई; 45 मिनट घर में रहे मौजूद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2022

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार दोपहर एक घर में घुसकर पहले 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला मालम्बिका सिन्हा से पीने के लिए पानी मांगा और फिर गले पर चाकू मारकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने शहर की पॉश कॉलोनी अशोक नगर के मार्ग संख्या चार पर स्थित एक मकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त बुजुर्ग महिला के पति घर से बाहर थे और उनके साथ सिर्फ घर की नौकरानी थी, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से नौकरानी को वारदात की भनक नहीं लगी। मारी गयी बुजुर्ग महिला के पति विजय कुमार सिन्हा भारतीय स्टेट बैंक में डीजीएम रह चुके हैं।

जिस समय इस वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया, उस समय सिन्हा दंपति की नौकरानी 60 वर्षीय बसंती घर पर ही मौजूद थी। लेकिन उसे घटना की कथित तौर पर केाई भनक नहीं लगी। जबकि हत्यारे लगभग 45 मिनट तक घर में मौजूद रहे। इतना ही नहीं सिन्हा के घर पर उन्होंने बैठकर मिठाई खाई और पानी भी पीया लेकिन इसकी भनक तक नौकरानी को नहीं लगी। रांची पुलिस की टीम सिन्हा दंपती की नौकरानी से पूछताछ कर रही है। साथ में यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके घर में और कौन-कौन हैं। सिन्हा दंपति का बेटा अमेरिका में और बेटी लंदन में कार्यरत हैं और विजय कुमार सिन्हा और मालम्बिका सिन्हा पिछले अनेक वर्षों से अशोक नगर रोड नंबर 4 स्थित आवास में निवास कर रहे थे। रांची की प्रख्यात महिला चिकित्सक डॉ. उषा नाथ विजय सिन्हा की बहन हैं।

इसे भी पढ़ें: बिहार : मुख्यमंत्री और विधानसभाध्यक्ष के बीच नोंक-झोंक के बाद पुलिस अधिकारी का तबादला

मामले की जानकारी मिलने पर डॉ. उषा नाथ सहित अशोक नगर में रहने वाले कई पूर्व आइएएस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि जिस कमरे में बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है उसे देखकर यह साफ पता चल रहा है कि उन्होंने हत्यारों के साथ कड़ा संघर्ष किया। लेकिन संघर्ष के दौरान दोनों हत्यारों में से किसी एक ने उनकी गर्दन पर चाकू से गहरा प्रहार किया जिससे उनकी गर्दन कट गयी, वहीं उनके एक हाथ को भी हत्यारों ने काट दिया था। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद के अनुसार कमरे की दो अलमारियों के ताले टूटे पड़े हैं, एक अटैची को भी खोला गया है। उन्होंने बताया कि अपराधी किस उद्देश्य से वहां आये थे इसकी भी जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Jamui छेड़छाड़ मामले का मुख्य आरोपी Nandan Yadav पुलिस मुठभेड़ में घायल

Ayodhya के Ram Mandir में चढ़ावे की चोरी 105 तक पहुंची, Akhilesh Yadav ने BJP को घेरा

Maharashtra में सूखे की निगरानी के लिए बनी Cabinet Sub-Committee, CM Devendra Fadnavis का एलान

Greenland पर Donald Trump के रुख से डेनमार्क और अमेरिका में बढ़ा तनाव