रांची हिंसा: सिटी SP ने कहा- पहले गोली भीड़ ने चलाई, फिर हमने जवाबी कार्रवाई की

By अभिनय आकाश | Jun 13, 2022

रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि 12 जून को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं क्योंकि यह अंतिम उपाय था। उन्होंने कहा, "भीड़ को नियंत्रित करने और तितर-बितर करने के लिए इसकी जरूरत थी।उन्होंने एसओपी का सख्ती से पालन करने का दावा किया, लेकिन अपरिहार्य परिस्थितियों में, मजिस्ट्रेट को गोली चलाने का सख्त फैसला लेना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: नूपुर शर्मा के बयान पर हावड़ा में बवाल, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बूथ में लगाई आग, रांची में भी हिंसा

रांची में 10 जून को हुई हिंसा के बाद पहली बार डीसी छवि रंजन और एसएसपी एसके झा ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, डीसी रंजन ने कहा कि रांची में हिंसक स्थिति नियंत्रण में है और हिंसा के लिए जिम्मेदार दोषियों से सख्ती से निपटा जाएगा। एसएसपी झा के अनुसार पुलिस ने 26 ज्ञात व्यक्तियों और सैकड़ों अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 25 प्राथमिकी दर्ज की हैं। झा ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन फुटेज और सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाल रही है. जांच जारी है और एसआईटी शुक्रवार की घटना के लिए जिम्मेदार असामाजिक तत्वों के खिलाफ जानकारी जुटा रही है। सहारनपुर हिंसा से जुड़े एक बाहरी व्यक्ति के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर झा ने कहा, “हम केवल सार के आधार पर ही बात करेंगे। एसआईटी हिंसा से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। जब भी हम कुछ भी कहेंगे, हम जिम्मेदारी के साथ इसे रिकॉर्ड में ही कहेंगे। इस बीच जिला प्रशासन ने लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दी थी। लोगों को जरूरी सामान खरीदने के लिए दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक की छूट दी गई है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।