Randeep Hooda और Lin Laishram का Maternity Photoshoot , ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में दिखा माता-पिता बनने का सुकून!

By रेनू तिवारी | Mar 09, 2026

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी, मॉडल व एंटरप्रेन्योर लिन लैशराम, इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रहे हैं। यह जोड़ा जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। इस खास पल को यादगार बनाने के लिए रणदीप और लिन ने एक बेहद निजी और दिल छू लेने वाला मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फोटोशूट की कई झलकियां साझा की हैं। इन तस्वीरों की खासियत इनका 'ब्लैक एंड व्हाइट' थीम है, जो इनमें एक क्लासिक और भावुक स्पर्श जोड़ रहा है।


प्रेग्नेंसी की घोषणा कब हुई थी?

नवंबर 2025 में, अपनी दूसरी शादी की सालगिरह पर, रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी शेयर की थी। उन्होंने जंगल में बैठे हुए अपनी एक प्यारी सी फोटो पोस्ट की थी। रणदीप ने कैप्शन में लिखा था कि वे अब एक नन्हे मेहमान की उम्मीद कर रहे हैं।


प्रेग्नेंसी पर लिन की राय

लिन ने प्रेग्नेंसी को 'सबसे खूबसूरत बदलाव' बताया। एक इंटरव्यू में, लिन ने कहा कि अपने अंदर एक बच्चे को रखना एक चमत्कार जैसा लगता है। इससे उन्हें माँ बनने की असली ताकत समझ में आई है। खबर है कि पहले उनका मिसकैरेज हो चुका है, लेकिन अब वह बहुत खुश हैं और अपने बच्चे के आने का इंतजार कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

Telangana के Suryapet में Road Accident में 6 यात्रियों की मौत, 12 अन्य घायल

US-Saudi Nuclear Deal | 2026 की सबसे बड़ी जियोपॉलिटिकल डील! गोपनीय ‘123 न्यूक्लियर पैक्ट’ कांग्रेस पहुंचा, मध्य पूर्व का नक्शा बदलने की तैयारी

Kerala में Onam का मुख्य पर्व Thiruvonam धूमधाम से मना, सद्या और पुक्कलम की रही धूम

Global Food Security and War | समुद्री मार्गों की सुरक्षा के बिना वैश्विक खाद्य सुरक्षा असंभव, संयुक्त राष्ट्र में भारत का बड़ा बयान