पुलिस भर्ती परीक्षा: सुरजेवाला ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से जांच की मांग उठायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2021

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को हरियाणा में पुलिस उपनिरीक्षक पद के लिए हुई भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र कथित रूप से लीक होने की जांच उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से कराने की मांग की।

इसे भी पढ़ें: असम : ‘ भड़काऊ’ टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस विधायक हिरासत में

उन्होंने दावा किया कि अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों को दो अलग-अलग प्रश्नपत्र दिए गए। सुरजेवाला ने कहा,‘‘ कुछ केंद्रों पर दो प्रश्नपत्र दिए गए जबकि कुछ अन्य पर तीन प्रश्न पत्र दिए जो ‘प्रश्नपत्र लीक घोटाले’ का भंडाफोड़ करता है।

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से कराने का आदेश दिया जाना चाहिए और परीक्षा दोबारा कराई जानी चाहिए। सुरजेवाला ने सवाल किया कि पुलिस उपनिरीक्षक की एक भर्ती परीक्षा के लिए क्यों तीन अलग-अलग प्रश्नपत्र दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाण कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) परीक्षा होने के आठ दिन बीतने के बाद भी उत्तर कुंजी जारी करने में असफल रहा।

सुरजेवाला ने दावा किया कि ‘‘ यह इस सच्चाई का खुलासा करता हैं कि एक प्रश्नपत्र नहीं बल्कि एक ही परीक्षा के लिए तीन अलग-अलग प्रश्नपत्र थे।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि परीक्षा में कुछ ‘बेतुके’ सवाल पूछे गए थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके नेताओं की जानकारी पुलिस उपनिरीक्षक बनने की कसौटी है। सुरजेवाला ने प्रश्नों की ओर इशारा करते हुए कहा कि समझ से परे है कि पुलिस उपनिरीक्षक की भर्ती और हरियाणा के गृहमंत्री की वैवाहिक स्थिति और एचएसएससी अध्यक्ष के गांव से क्या संबंध हैं।

कांग्रेस नेता ने परीक्षा की शुचिता पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच के लिए उच्च न्यायालय के पदस्थ दो न्यायाधीशों का आयोग बनाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री की मां के बारे में कांग्रेस नेता की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट