सुरजेवाला बोले- रेड-राज ही अब राज-धर्म है, पलटवार में अनुराग ठाकुर ने कहा- जांच से भागना चाहते हैं सोनिया-राहुल

By अंकित सिंह | Aug 02, 2022

नेशनल हेराल्ड अखबार के दफ्तर के साथ-साथ 12 अन्य जगहों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी को लेकर अब कांग्रेस आक्रामक हो गई है। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए इसे प्रतिशोध की राजनीति करार दे दिया है। हालांकि, भाजपा का दावा है कि जांच एजेंसी को निष्पक्ष काम करने की इजाजत दी जानी चाहिए। इन सबके बीच कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। अपने ट्वीट में रणदीप सुरजेवाला ने लिखा कि “रेड-राज” ही अब “राज-धर्म” है। दिल्ली दरबार की सत्ता के अहंकार की मदहोशी और पिट्ठू ED की (नैशनल हेराल्ड) हेराल्ड अखबार पर की जा रही दुराग्रह से ग्रस्त कार्यवाही इसका सबूत है। पर वो भूल गये हैं - सत्य कभी पराजित नहीं होता। सत्यमेवः जयते।

इसे भी पढ़ें: जयराम रमेश बोले- हम स्मृति ईरानी के मामले में सारे तथ्यात्मक विवरण अदालत के समक्ष रखेंगे

कांग्रेस के आरोप पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सवाल किया कि क्या इस मामले में अदालत द्वारा गांधी परिवार को राहत नहीं दिया जाना भी ‘प्रतिशोध’ है? भाजपा महासचिव सीटी रवि ने कहा कि ‘इंडियन नेशनल कांग्रेस में कुछ भी इंडियन नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्ट सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी ईडी की कार्रवाई का सामना कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में गड़बड़ी की है। रवि ने कहा कि गुलाम इसे प्रतिशोध कह सकते हैं, लेकिन कानून अपना काम करेगा। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि आज ईडी ने ‘नेशनल हेराल्ड’ के दफ्तर पर छापा मारा। मोदी सरकार बदले की भावना से आज जिस तरह काम कर रही है, वैसा आजाद भारत के इतिहास में कभी नहीं हुआ।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर