रंधावा ने जेल कैदी के आरोपों की जांच का आदेश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2021

चंडीगढ़| पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बुधवार को उस घटना की जांच का आदेश दिया जिसमें बरनाला जेल में बंद एक कैदी ने जेल कर्मी पर उसके शरीर पर आपत्तिजनक शब्द लिखने का आरोप लगाया है।

यहां एक सरकारी बयान में कहा गया है कि कैदी ने मानसा की एक अदालत में सुनवाई के दौरान इस बाबत शिकायत की जिसके बाद रंधावा ने घटना का संज्ञान लिया। रंधावा के पास जेल विभाग का प्रभार है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए ले सकती है प्रशांत किशोर की सेवाएं, चन्नी ने दिया संकेत

उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कारागार) पी के सिन्हा को इस मामले की गहराई से जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कैदी का मेडिकल परीक्षण कराने का भी आदेश दिया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा