दिल्ली से नोएडा आ रहे 165 लोगों की रैंडम कोविड-19 टेस्ट, तीन संक्रमित मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2020

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार से दिल्ली-नोएडा सीमा के दो अहम बिंदुओं पर राष्ट्रीय राजधानी से जिले में आने वाले लोगों की औचक कोविड-19 जांच शुरू की। औचक जांच की घोषणा जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद की थी। गौतमबुद्ध नगर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी दीपक ओहरी ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (डीएनडी) फ्लाईवे और चिल्ला पर मौजूद रहीं जो राष्ट्रीय राजधानी से नोएडा में प्रवेश करने के अहम बिंदु हैं। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में छठ पूजा को लेकर बढ़ा राजनीतिक घमासान, आप और भाजपा के बीच वाकयुद्ध

बयान के मुताबिक बुधवार को 165 लोगों की कोविड-19 जांच रैपिड एंटीजन किट से हुई जिनमें से तीन को संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 81 लोगों की जांच डीएनडी फ्लाईवे पर और 84 लोगों की जांच चिल्ला बिंदु पर की गई।

प्रमुख खबरें

दावोस में WEF की बैठक, 5 राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

PM मोदी अच्छे दोस्त और भारत अहम रणनीतिक साझेदार, अमेरिकी दूतावास ने शेयर किया ट्रंप का संदेश

Maharashtra: नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली कंपनी के ऊपर मंडराता दिखा ड्रोन, पुलिस ने शुरू की जांच

Goa Nightclub Fire Case : लूथरा ब्रदर्स को पटियाला हाउस कोर्ट में किया गया पेश, पछतावे के सवाल पर जोड़े हाथ