Mahakaleshwar Mandir में मनाई गई रंगपंचमी, टेसू के फूलों से बने रंग में रंगे महाकाल, रंगों से सराबोर हुए श्रद्धालु

By रितिका कमठान | Mar 12, 2023

भारत भर में 12 मार्च को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। रंगपंचमी का उल्लास महाकाल मंदिर में भी देखने को मिला। महाकाल मंदिर से ही रंगपंचमी की शुरुआत हुई जब यहां सबसे पहले महाकाल को रंग अर्पित किया गया। इसके बाद पंडितों और पुजारियों ने मिलकर गर्भगृह से नंदी हॉल तक रंग उड़ाया। इसी के साथ सभी रंचपंचमी के रंग में डूबे दिखे।

रंगपंचमी की शुरुआत जैसे ही महाकाल मंदिर में हुई उसके बाद ही शहर भर में रंगपंचमी भी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान युवाओं ने सड़कों पर मस्ती में रंग पंचमी मनाई और गुलाल उड़ाया। शहर के लोगो में रंग पंचमी को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिला। बता दें कि रंगपंचमी के मौके पर महाकाल मंदिर, सिंहपुरी, कार्तिक चौक और भागसीपुरा से पारंपरिक गेर निकली जाती है। भक्त बैंड बाजा, ढोल की थाप के साथ बहादुरी और जीत का प्रतीक ध्वजा लेकर निकलेंगे। 

बता दें कि रंग पंचमी का त्योहार देश के कुछ ही हिस्सों में मनाया जाता है। रंग पंचमी के पर्व पर अलग ही उत्साह और उमंग देखने को मिलता है। इस पर्व की शुरुआत सुबह चार बजे महाकाल मंदिर में होने वाली भस्म आरती से हुई है। भगवान महाकाल को भांग, सूखे मेवे, गुलाल, कंकू, चंदन लगाया गया और उनका श्रृंगार किया गया इसके बाद भस्म से उनकी आरती की गई। इसके बाद भगवान महाकाल को रंगपंचमी का पहला रंग चढ़ाया गया। इसके बाद देशभर में रंगपंचमी की धूम दिखाई दी। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court का केंद्र को 2 हफ़्ते का अल्टीमेटम, Junk Food Labeling पर Health से समझौता मंजूर नहीं

अनुराग ठाकुर ने हिमाचल Lottery को बताया Rahul Gandhi का फटा-फट मॉडल, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़

ईरान की गिरफ्त में US का जहाज! फिर जो हुआ, बौखलाया अमेरिका

NABARD और NaBFID ने ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट्स के वित्तपोषण के लिए मिलाया हाथ