Constitution के मूल ढांचे के न्यायशास्त्र पर रंजन गोगोई का सवाल उठाना हैरान करने वाला: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एवं राज्यसभा सदस्य रंजन गोगोई द्वारा “संविधान के मूल ढांचे के न्यायशास्त्र पर सवाल उठाने” को सोमवार को ‘हैरान करने देने वाला’ करार दिया। पार्टी ने सवाल किया कि क्या यह संविधान को पूरी तरह से खत्म करने की शुरुआत करने की भाजपा की चाल है। गोगोई ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पर चर्चा में भाग लेते हुए राज्यसभा में कहा, केशवानंद भारती मामले पर पूर्व सॉलिसिटर जनरल (टीआर) अंध्यारुजिना की एक किताब है।

इसे भी पढ़ें: PM Modi degree: केजरीवाल, संजय सिंह को मानहानि मामले में राहत देने से अदालत का इनकार

वेणुगोपाल ने ट्विटर पर कहा, “गोगोई का तर्क क्या है? क्या वह कह रहे हैं कि मूल ढांचे नाम की कोई चीज़ नहीं है जिसे संरक्षित किया जाना चाहिए? वेणुगोपाल ने पूछा कि क्या सरकार इसका समर्थन करती है? वेणुगोपाल ने कहा, उन्हें इस विचार का स्पष्ट रूप से विरोध करना चाहिए, अन्यथा यह स्पष्ट हो जाएगा कि भाजपा ने अब हमारे संविधान के मूल सिद्धांतों को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गोगोई ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार में अधिकारियों के तबादलों और तैनाती से जुड़े अध्यादेश का स्थान लेने के लिए लाया गया विधेयक पूरी तरह से वैध है।

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट