अफवाहों पर लगा विराम, कैमरों के सामने Ranveer Allahbadia ने Juhi Bhatt को कहा Girlfriend

By एकता | Apr 14, 2026

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने इन्फ्लुएंसर जूही भट्ट के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर जूही को अपनी गर्लफ्रेंड कहकर पुकारते नजर आ रहे हैं। इस खुलासे के बाद, रणवीर और जूही चर्चा का केंद्र बन गए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

इसे भी पढ़ें: 'My Love, Love of my life...', Asha Bhosle को विदा कर पोती Zanai Bhosle का दिल चीर देने वाला पोस्ट

मैच के दौरान दिखी खास केमिस्ट्री

इस खुलासे के बाद, मैच के दौरान स्टैंड्स से इस जोड़ी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस ने ध्यान दिया कि दोनों ने एक जैसे रंग के कपड़े पहने हुए थे। जूही भट्ट भी इस दौरान काफी खुश नजर आ रही थीं।

अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर और जूही के डेटिंग की खबरें दिवाली 2025 से ही सोशल मीडिया पर तैर रही थीं। उस वक्त फैंस ने उनकी पोस्ट में कई समानताएं पकड़ी थीं, लेकिन दोनों ने चुप्पी साध रखी थी। अब रणवीर ने इन सभी अटकलों को खत्म कर दिया है और जूही के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है।

प्रमुख खबरें

SEBI से चार कंपनियों के IPO को मिली मंजूरी, बाजार में जल्द आएंगे नए इश्यू

Nepal Flood: Bhotekoshi नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद दूसरी लहर की चेतावनी जारी

Sonal Dinusha ने तोड़ा Joe Root का बड़ा रिकॉर्ड, India के खिलाफ Sweep Shot से रचा नया इतिहास

TMC में बागी नेताओं की वापसी नहीं होगी, Abhishek Banerjee ने रैली में किया साफ