Ranveer Allahbadia controversy: FIR के जाल में फंसे रणवीर इलाहाबादिया, सुप्रीम कोर्ट से लगाई ये गुहार

By अंकित सिंह | Feb 14, 2025

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट में अतिथि भूमिका के दौरान की गई कथित अश्लील टिप्पणियों के संबंध में उनके खिलाफ दर्ज कई एफआईआर को एक साथ जोड़ने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना ने इलाहबादिया के वकील द्वारा उल्लेख किए जाने के बाद कहा कि मामला जल्द ही सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा एक प्रतियोगी से अनुचित सवाल पूछे जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया था।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | 31 साल बाद पर्दे पर दिखेंगे सलमान खान और आमिर खान, अंदाज अपना अपना होगी फिर से सिनेमाघरों में रिलीज

असम पुलिस ने अल्लाहबादिया और साथी यूट्यूबर आशीष चंचलानी को नया समन जारी किया है, जो पैनल का हिस्सा भी थे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि 10 फरवरी को गुवाहाटी पुलिस ने इन पांच YouTubers और सामग्री निर्माताओं के खिलाफ "अश्लीलता को बढ़ावा देने और यौन रूप से स्पष्ट और अश्लील चर्चा में शामिल होने" के लिए एक प्राथमिकी दर्ज की थी। अल्लाहबादिया ने बाद में एक सार्वजनिक माफ़ीनामा पोस्ट किया और मजाक करते समय निर्णय की कमी की बात स्वीकार की। इस बीच, समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल से अपने शो के सभी एपिसोड भी डिलीट कर दिए, जिसे लाखों व्यूज मिले थे।

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!